Nainital-Haldwani News

नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन हल्द्वानी में यात्रियों को नहीं उतारेगी,डीएम बंसल ने दी जानकारी

Ad

दो जून से काठगोदाम से देहरादून के लिए चलने वाली नैनी-दूनजनशताब्दी ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों को हेल्थ चैकअप के बाद ही यात्रा करने की इजाजत मिल रही है। कल शुरू हुई इस को ट्रेन लेकर नैनीताल के डीएम सविन बंसल ने अहम जानकारी दी है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से यात्री केवल चढ़ पाएंगे लेकिन उन्हें उतरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार कोविड-19 वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने हेुत काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक आने वाली रेलगाड़ी से अब हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर यात्री नहीं उतारे जायेगें। आने वाली ट्रेनों से रेलवे स्टेशन लालकुआं व काठगोदाम में ही उतरेगे।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत समाजिक दूरी मानक व अन्य मानकों का अनुपालन करानेे के उद्देश्य से आने वाले ट्रेनों से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर अग्रिम आदेश तक यात्री नहीं उतारे जायेगें। डीएम बंसल ने जनपद अंतर्गत ट्रेन संचालन हेतु रेलवे तथा जिला प्रशासन के मध्य समन्वय हेतु अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया को समन्वय अधिकारी नामित किया।

अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया ने कहा कि काठगोदाम तक आने वाली ट्रेनों से हल्द्वानी स्टेशन पर यात्री उतारे नहीं जायेगें, हल्द्वानी स्टेशन के यात्री भी काठगोदाम स्टेशन में ही उतरेगें। उन्होंने बताया कि जाने वाले यात्री हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठाये तो जायेगें मगर आने वाले ट्रेनों से अग्रिम व्यवस्था तक हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में उतर नहीं पायेगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top