Nainital-Haldwani News

वृक्षारोपण जैसे नेक काम के साथ छात्रसंघ ने किया नई छात्राओं का महिला डिग्री कॉलेज में स्वागत

Ad

हल्द्वानी: महिला डिग्री कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत वृक्षारोपण के साथ हुई। सत्र के पहले दिन इस नेक काम ने नई छात्राओं को उत्साह से भर दिया। छात्रसंघ द्वारा आयोजित हुए वृक्षारोपण समारोह में प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने भी छात्राओं के साथ वृक्ष लगाए। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण के बीच वृक्ष की महत्वता के बारे में छात्राओं को बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे कहा कि पर्यावरण ईश्वर का सबसे बड़ा तोहफा है। ये मनुष्य की जिम्मेदारी हैं कि इसे बचाकर रखा जाए। अगर हम अभी इसके लिए सचेत नहीं होगें तो आने वाली पीढ़ी को खतरनाक परिणाम का सामना करना होगा। शिक्षित युवाओं को पर्यावरण के विषय में अभियान चलाना चाहिए। पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रासंघ उपाध्यक्ष प्रियंका मेहरा, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी आर्या, ज्योती आर्या, मंजू, हर्षिता, रेखा, महिमा, स्वाति, खुशबू, हेमा आदि ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top