Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की पालम सिटी कंटेनमेंट जोन घोषित, पति-पत्नी कोरोना संक्रमित

हल्द्वानी में कुछ दिन पहले ही इंदिरा नगर और उजाला नगर को कंटेनमेंट से मुक्त किया था लेकिन गुरुवार को पालम सिटी कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया हैं। इस कॉलोनी में एक कारोबारी दंपत्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है और कॉलोनी में आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। व्यासायी के रेस्टोरेंट को भी अंग्रमि आदेशों तक के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

गुरुवार शाम ने इस मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि पालम सिटी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अग्रिम आदेशों तक के लिए कॉलोनी बंद रहेगी। दंपत्ति के बेटे, बहू और पोते को क्वारंटाइन किया गया है। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कॉलोनी में किसी को भी आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। शहर के रेस्टोरेंट कारोबारी और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना पाॅजिटिव दंपती के संपर्क में आए लोगों की डिटेल खंगालने में जुट गई है। सुरक्षा के लिहाज से अब शुक्रवार से कालोनी में स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा कॉलोनी को सैनिटाइज किया जाएगा। स्क्रीनिंग में अगर किसी में कोरोना वायरस के लक्ष्यण पाए जाते हैं तो उनके सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि कॉलोनी को कब तक कंटेनमेंट जोन में रखा जाना है। कंटेनमेंट जोन के लिए तय व्यवस्था के अनुरूप ही कॉलोनी में जरूरी सामग्री पहुंचाई जाएगी। प्रशासन होम डिलिवरी सुविधा के लिए एक नंबर जारी करेगा।

To Top