Nainital-Haldwani News

नैनीताल: कल से शुरू होंगे क्रिकेट खिलाड़ियों के पंजीकरण, इन नियमों का रखें ध्यान

Ad

हल्द्वानी: धीरे-धीरे देश अनलॉक होने की तरफ बढ़ चला है। राज्य में कई सेवाएं शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में खेलों को भी शुरू करने का प्लान बनाया जा रहा है। बात क्रिकेट की करें तो बीसीसीआई में घरेलू सीजन और आईपीएल आयोजन के लिए मंथन चल रहा है। युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अहम खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है। खिलाड़ियों के पंजीकरण के संबंध में आए अपडेट के अनुसार,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल 29 जून से शुरू किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल 29 जून से शुरू किए जाएंगे। जिले के सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि जिसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है, पर अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन वाला या अन्य प्रमाण पत्र नहीं दिए हैं, वह जल्द से जल्द जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस में जमा कराएं और जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है ,वह भी अपने पूर्ण प्रमाण पत्र जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस तिकोनिया हल्द्वानी में जमा कराएं।

कोरोना महामारी को देखते हुऐ रजिस्ट्रेशन के लिये एक दिन में 30 खिलाड़ी ही रजिस्ट्रेशन कराने आ सकते है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए खिलाड़ी 7906754683 पर सपंर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया की क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सी ए यू) की गाइडलाइंस के आधार पर आगे को अंडर-14, अंडर – 16 ,अंडर -19,अंडर 23 व सीनियर के महिला/पुरूष के ट्रायल कराये जाएँगे। वहीं इससे पहले फरवरी तक नैनीताल जिले में 628 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण के लिये कंम्प्यूटर राइज जन्मप्रमाण पत्र,3 साल के शैक्षिक प्रमाणपत्र,पैन कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,अपना तथा माता-पिता का आधार कार्ड,लाना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top