Nainital-Haldwani News

अभिभावक बैठक में DPS लामाचौड़ के शिक्षकों ने छात्रों के भविष्य को लेकर दिये सुझाव

Ad

हल्द्वानीः विद्यालय में PT-2 एवं प्री बोर्ड परीक्षा परिणामों से अभिभावकों को अवगत कराने एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य पूर्ति हेतु, शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों ने अपने अपने उत्तरदायित्वों के  निर्वहन स्वरूप भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए, वहीं दूसरी ओर से  अभिभावकों ने भी अपना पूर्ण सहयोग देते हुए, शिक्षकों को विद्यार्थियों के भविष्य सुधार हेतु अपने सुझाव  साझा किए । दोनों ओर से इस बैठक में पूर्ण संतुष्टि ,सहयोग एवं आशा को बनाए रखते हुए सकारात्मक प्रयत्नों को अपनाने पर बल दिया गया।

विद्यालय मेंटर महोदय, शैक्षणिक प्रमुख, प्रधानाचार्य  एवं वरिष्ठ शैक्षणिक सलाहकार महोदय ने अभिभावकों से विद्यार्थी हित में विचार विनिमय किए और अभिभावकों की ओर से किए जाने वाले सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय चीफ ट्रस्टी महोदय एवं मेंटर महोदय ने विद्यार्थियों को अभिप्रेरित कर, अभिभावकों को संतुष्टि प्रदान करते हुए, उनके  सुझावों  को अमल में लाने हेतु आश्वस्त किया। अंततः बैठक पूर्ण रूप से उद्देश्य परक एवं संतुष्टिकारक सिद्ध हुई।    

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top