Nainital-Haldwani News

DPS लामाचौड़ ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस को मना दिया वास्तविक देश प्रेम का संदेश

Ad

DPS लामाचौड़ ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस को मना दिया वास्तविक देश प्रेम का संदेश

हल्द्वानीः DPS विद्यालय ने इस कोरोना वायरस की विषम परिस्थिति में सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए, स्वतंत्रता दिवस मनाकर देश के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय शिक्षकों ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्यों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर DPS विद्यालय निदेशक महोदय ने सारे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने अपने कार्यों व उत्तरदायित्वों के निर्वहन द्वारा देश प्रेम प्रदर्शित करने की बात पर बल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

निदेशक महोदय ने यह भी कहा कि इस विषम परिस्थिति में शिक्षक विद्यार्थियों को जितना ज्यादा समय व सहयोग प्रदान करेंगे । वह उनका उतना अधिक देश प्रेम का प्रदर्शन होगा। उनकी इसी भावना से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक शिक्षक अपनी पूर्ण क्षमता से बच्चों के हित में कार्य करते रहने हेतु दृढ़ संकल्पित हैं। वे इसी भावना से अपना योगदान दे रहे हैं व देते रहेंगे। इस प्रकार डी.पी.एस विद्यालय ने इस दिवस अपने संकल्पों व उत्तरदायित्वों के निर्वहन कर देशसेवा का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top