Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: गंदा पानी इलाके में घुस रहा है, नगर निगम मौन, पार्षद बोले कोर्ट जाऊंगा

Ad

हल्द्वानी: गंदा पानी इलाके में घुस रहा है, नगर निगम मौन, पार्षद बोले कोर्ट जाऊंगा

हल्द्वानी: बारिश के बाद शहर में जलभराव की समस्या आज से नहीं दशकों से सामने आ रही है। हर बारिश के बाद कहा जाता है कि शहरवासियों को जल्द निजात मिलेगा लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। बरेली रोड की हालात काफी गंभीर है। बारिश के बाद नालियों का पानी घरों के अंदर घुस रहा है। नगर निगम से लेकर विभागों के चक्कर काटकर लोग परेशान हो गए हैं, वहीं पार्षद ने भी नगरनिगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है और अब कोर्ट जाने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल,बरेली रोड पर मंदी चौक, जोशी बिहार, चौधरी कॉलोनी, गणपति बिहार, दुर्गा कॉलोनी के लोगों के लिए बारिश किसी सजा से कम नहीं है। पिछले कई सालों से बारिश के बाद सिंचाई नहरे उफान मारती है और उसका गंदा पानी कॉलोनी में बने घरों के अंदर घुसता है। बुधवार तड़के हुए बारिश के बाद भी जोशी बिहार में कुछ ऐसा ही नाजारा देखने को मिला।

पार्षद मनोज मठपाल का कहना है कि पिछले एक साल से इस परेशानी के बारे में नगरनिगम को अवगत करा रहा हूं लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। पूरे शहर का कचरा नहरों के माध्यम से हमारे इलाके में घुसता है और इससे बीमारी होने का खतरा भी है। बरेली रोड मंडी से तीनपानी तक रोड और कॉलोनियों को नरक बनाने में नगर निगम की अहम भूमिका रही है,क्योंकि इंद्रानगर का नाला नहर में निगम ने ही मिलाया है । जब तक नाले को गौला की और नहीं करा जाता तब तक ये ही हाल रहेगा । मैं यह मामला हाईकोर्ट ले जाने पर विचार कर रहा हूं, तभी परेशानी सोल्व हो पाएगी।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/284560929464442/
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top