Nainital-Haldwani News

फिर ऊंचा हुआ अपने शहर का नाम, हल्द्वानी का पीयूष एयरफोर्स में बना अधिकारी

Ad

हल्द्वानी:शहर का युवा अपनी कामयाबी से शहर समेत पूरे राज्य का नाम रोशन कर रहा है। कामयाबी रास्ता मेहनत से होते हुए जाता है और युवा उसके लिए तैयार है। तभी तो रोजाना युवाओं की सफलता सुर्खियों में रहती है। हल्द्वानी शहर का एक ओर युवा भारतीय सेना में अफसर बना है। इस कामयाबी से एक बार फिर हल्द्वानी का नाम रोशन हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

रामपुर स्थित देवलचौड़ के निवासी पीयूष मेहरा का चयन वायु सेना में अदिकारी पद के लिए हुआ है। पीयूष के पिता हरीश मेहरा भी सीआरपीएफ में द्वितीय कमान अधिकारी है। पीयूष ने अपने स्कूल की शिक्षा हल्द्वानी के विख्यात आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से की।

पीयूष मेहरा ने एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में 11 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। ट्रेनिंग लेने वाले 144 युवा पासिंग आउड परेड के बाद भारतीय सेना का हिस्सा बने। पीयूष की कामयाबी के बाद उनके घर में काफी खुशी का माहौल है। बता दे कि देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में हुए पासिंग आउट परेड सेरेमनी में 427 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बन गए हैं। परेड के बाद आज भारतीय सेना को 347 नए अफसर मिले। इसके साथ ही भारत ने अन्य देशों को 80 अफसर दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top