Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:छात्रनेता सुंदर आर्य की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक महीने पहले छात्र नेता के आत्महत्या के मामले ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर जहर खाकर अपनी जान दी। युवती की शादी कही और तय हो गई थी। इसके बाद दोनों की बात बंद हो गई थी। ऐसे में युवक ने अपनी जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी और प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। 22 फरवरी को पीलीकोठी निवासी भाजयुमो नेता सुंदर आर्य ने लामाचौड़ में रहने वाली युवती के घर पहुंचे और जहर का लिया। इसके बाद उन्हें बेस हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

अगले दिन सुंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के दिन से ही मृतक के परिवार वाले सुंदर की प्रेमिका और परिवार वालों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने युवती को सुंदर की पत्नी बताया। उनका कहना था कि इसके बाद भी उसकी शादी की तैयारी परिजन कर रहे थे। सुंदर को लड़की के घर वाले धमकी दे रहे थे। इस माहौल ने सुंदर को मानसिक रूप में परेशान कर दिया था और उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने एक महीने के बाद सुंदर को उकसाने के मामले में आरोपित कथित प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना रफ्तार तेज, कुल 8 इलाकों में लगा लॉकडाउन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:नेपाल से दूरी होगी कम, रेलवे लाइन का विस्तार बढ़ाएगा पर्यटन

यह भी पढ़ें: स्नेहा नेगी को गेट परीक्षा में मिला 80वां स्थान

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top