Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी ब्रेकिंग: 10 किलों चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

Ad

हल्द्वानी ब्रेकिंग: 10 किलों चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

हल्द्वानी: उत्तराखंड में युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन नशा है। पहाड़ से बड़ी मात्रा में चरस मैदानी इलाकों में सप्लाई होती है। अधिकर उन जगहों पर चरस बेची जाती है जहां युवाओं की तादत ज्यादा हो जैसे कॉलेज और स्कूल के आसपास…. राज्य के विभिन्न जिलों की पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है और नैनीताल जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दस किलों चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने हल्दूचौड़ से गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी में चरस के तस्करों को पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

10 किलों चरस के साथ दो गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक नशे के खिलाफ अभियान के तहत रविवार सुबह लालकुआं पुलिस चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान द्वारा हल्दूचौड़ के सामने नेशनल हाईवे पास पुलिस ने दो व्यक्तियों को चैकिंग के लिए रोका और दोनो के पास से 10 किलों चरस बरामद हुई है।

गौलापार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

आरोपियों की पहचान पवन सिंह बिष्ट पुत्र- बच्ची सिंह बिष्ट, निवासी-नवाड़खेड़ा गौलापार थाना-काठगोदाम, उम्र-32 वर्ष के रूप मे हुई है। इसके पास 5.200 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान प्रकाश चंद्र आर्य, पुत्र-पूरन लाल, निवासी पूर्वी खेड़ा, सुल्ताननगरी गौलापार के रूप में हुई है। इसके पास 4.900 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनो तस्करों के खिलाफ धारा-8/20/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

#गिरफ्तारी_टीम_में
01- प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ श्री अब्दुल कलाम
02- व0उ0नि0 श्री रोहताश सागर
03- उ0नि0 हरेंद्र सिंह नेगी
04-उ0नि0 कमित जोशी
05- आरक्षी सुरेंद्र सिंदे
06-आरक्षी हुकुम सिंह
07-आरक्षी कपिल ओली(कोतवाली लालकुआं)

हल्द्वानी व उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार तस्करों को पकड़ा जा रहा है। पुलिस ने इस अभियान के तहत एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हुआ है जिसके तहत कोई भी नागरिक अगर अपने आसपास इस तरह की कोई गतिविधि देखता है तो वो शिकायत कर सकता है। नशे के चलते कुछ चोरी के मामले भी सामने आए हुए हैं। नशे के आदि युवा अपने ही घर में भी चोरी को अंजाम दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top