Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: लॉक डाउन का उल्लंघन, पुलिस ने चलाई लाठी और किए चालान-वीडियो

Ad


हल्द्वानी: अपील के बाद नियम का पालन ना करने वालों के खिलाफ आज नैनीताल पुलिस व प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। राज्य में 31 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। सभी दफ्तर व कारखाने बंद हैं। लोगों को घर पर रहकर काम करने की हिदायत दी गई है। लेकिन शहर के लोग इस माहामारी को हल्के में लेते नजर आ रहे हैं। बाइक व स्कूटी से मुख्य मार्ग पर कई लोग चलते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को केवल 3 घंटे के लिए दुकाने खोली गई थी लेकिन इसके बाद भी लोग घूमते नजर आ रहे थे।

https://www.facebook.com/sher.afgan.9026/videos/1344281625779757/

नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। कई जगह तो पुलिस को लाठी का प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस प्रशासन की ओर से साफ कह दिया गया कि लॉक डाउन को और प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए वह बड़े कदम उठाने से वह पीछे नहीं हटेंगे। जिले की के कई शहरों में पुलिस वाहनों का चालान भी किया और गाड़ियों को सीज भी किया है। बता दें कि हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसडीएम विवेक रॉय भी लगातार लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रहे ।

https://www.facebook.com/sher.afgan.9026/videos/1344281575779762/
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top