Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः नगर निगम की सड़कों में गड्ढे, अंधरे में हादसा होने का खतरा

Ad

हल्द्वानीः नगर निगम चुनाव में विकास के नाम पर हर कोई वोट तो दे देता है , पर हर क्षेत्र विकास कार्य से वंचित नजर आ रहा है । शीशमहल की सड़के कीचड़ से परेशान है। शीशमहल के कुछ क्षेत्रों में सीवर लाइन की भी समस्या मिल रही है। जनता के मुताबिक सड़कों की ये हालत खनन की गाडियों के कारण हुई है, कई बार खनन की गाड़ियों से दुर्घटना का भी खतरा रहता है। जिसके साथ शाम को गलियों में स्ट्रीक लाइट ना होने से अंधेरा भी हो जाता है।वहीं नैनीताल रोड की बात करी जाये तो यह क्षेत्र भी समस्याओं से घिरा हुआ है। यहां की गलियों में सीवर लाइन तो बिछ गई पर सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क आज तक नहीं बन पाई, जिसके कारण रात में गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। शीशमहल खनन गेट नजदीक होने से कई मजदूर आस-पास ही कच्चे मकान बना कर रह रहे है, जिनके लिए  शौचालय की सुविधा भी नहीं कराई गई है । कई स्थानों में फुटपाथ भी टूटा होने से लोगों को असुविधा देखने को मिल रही है ।पॉलीशीट की समस्या भी कुछ ऐसी ही है। यहां भी सड़कों की हालत खराब है और नलियों में कचरा भरा होने से सारा दुषित पानी सड़क पर फैल जाता है ।साथ ही गलियों में तारो की भी बड़ी समस्या है। क्षेत्र में बिजली की तारे इतनी नीचे हो गई है कि बड़ी गाड़ियों से तार का टकराने का खतरा रहता है ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top