Nainital-Haldwani News

बाहर से आ रहे इन लोगों को नैनीताल जिले में ही किया जाएगा क्वारंटाइन

Ad

बाहर से आ रहे इन लोगों को नैनीताल जिले में ही किया जाएगा क्वारंटाइन

नैनीताल जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 15 पहुंच गई है। प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। सैंपलिंग रेट बढ़ाने के लिए नए सेंटर खोले गए हैं। सबसे बड़ा विषय है बाहर से आने वाले लोग, पिछले कुछ मामलों का कनेक्शन बाहरी राज्यों से ही हैं। प्रवासियों के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने नया प्लान बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम सविन बंसल ने बताया है कि बाहर से आने वाले लोगों का मेडिकल चेकअप एवं थर्मल स्केंनिंग का काम शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित जनपदों मे ही किया जायेगा। केवल नैनीताल जिले के यात्रियों का मेडिकल चैकअप ही रेलवे स्टेशन तथा स्टेजिंग एरिया मे किया जायेगा। उन्होंने बताया की रेल मंत्रालय द्वारा रेलों के माध्यम से कुमाऊँ के विभिन्न जनपदों के प्रवासी यात्री लालकुआँ तथा काठगोदाम भेजे जा रहे हैं।

ट्रेनों से आने वाले यात्रियों मे मंडल के ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ, बागेश्वर , अल्मोडा तथा नैनीताल के यात्री शामिल रहते हैं, इसके साथ ही गढवाल मंडल के कई जनपदों के यात्री ट्रेनों के माध्यम से यहां पहुंच रहे हैं। इस प्रकार नई व्यवस्था के अनुसार सम्बन्धित जिले के यात्रियों का चेकअप उन्ही जनपदों मे होगा जहा वह जा रहे है, उनके चैकअप, स्कैनिंग तथा अन्य व्यवस्थायें सम्बन्धित जिले के जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

डीएम बंसल ने बताया है कि ट्रेनों के माध्यम से जो यात्री आ रहे हैं यदि उनमे कोरोना के संक्रमण परिलक्षित होते हैं तो उनका चेकअप तथा अन्य व्यवस्थाएं जनपद नैनीताल मे ही की जायेगी। इसके साथ ही किसी भी अन्य जनपद के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुर्जुगों का परीक्षण जनपद नैनीताल मे ही किया जायेगा तथा क्वारंटाइन भी यही किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top