Nainital-Haldwani News

पर्यटन कारोबारियों को राहत जल्द, डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को दिया होम वर्क

Ad

बिना ट्रैवल हिस्ट्री के कोरोना वायरस के केस उत्तराखंड के लिए सिर दर्द

हल्द्वानी: जिलों में लौटे प्रवासियों के लिए भी रोजगार के मार्ग खुलेंगे। इसके अलावा कोरोना वायरस के वजह से जिन व्यवसायों को आर्थिक नुकसान हुआ है उनकी भी सहायता की जाएगी। डीएम सविन बंसल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के लाॅकडाउन के कारण देश-प्रदेश में पर्यटन उद्योग पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। पर्यटन उद्योग से प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से जुडें व्यक्तियो, इकाईयों, संस्थानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा पर्यटन एवं अन्य सम्बन्धित विभागों से अपने व्यवसाय संचालन हेतु सेवायें प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकृत कार्यरत कर्मचारियों को एकमुश्त 1000 प्रति कार्मिक की दर से डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता वितरित की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होने बताया कि वीरचन्द्र गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीन दयाल होम स्टे योजना से लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रथम क्वार्टर माह अप्रैल से माह जून 2020 के ऋण पर दिये जाने वाले ब्याज की प्रतिपूर्ति की जानी हैं। डीएम बंसल ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड नैनीताल, जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी,सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला साहसिक खेल अधिकारी को निर्देश दिये की वे अपने-अपने विभागो में पंजीकृत इकाईयों में कार्यरत कार्मिकों की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, ताकि शीघ्र योजित सम्बन्धितो को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top