Nainital-Haldwani News

राष्ट्रीय एकता दिवस: DPS लामाचौड़ के विद्यार्थियों ने ली एकता की शपथ

Ad

डी.पी.एस हल्द्वानी, लामाचौड़ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वीं जन्म तिथि  पर एकता व अखंडता का संदेश प्रसारित किया। विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए, उनके साहस एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को उजागर किया।  विद्यालय शिक्षकों ने भी अपने संभाषण द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला ।

समस्त विद्यालय परिवार ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने हेतु शपथ ग्रहण की, तत्पश्चात विद्यार्थियों ने “रन फॉर यूनिटी” गतिविधि में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का भाव आत्मसात किया ।इस अवसर पर निदेशक महोदय, शैक्षणिक प्रमुख, व्यवस्थापक एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top