Nainital-Haldwani News

मूसलाधार बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 5 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड में बारिश के चलते परेशानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों से बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में जानलेवा रूप ले लिया है। बारिश के चलते नदियां व नाले उफान पर हैं। भूस्खलन के चलते रोड बंद हैं और भूकटाव के चलते कई घर बह गए हैं। बारिश के चलते कई लोगों की जान भी चले गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह नेशनल हाइवे भी बंद हैं।

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर राज्य में अलर्ट जारी किया है। राज्य के 5 जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस लिस्ट में नैनीताल,पौड़ी, देहरादून,हरिद्वार और चंपावत में सोमवार को स्कूल व आंगनबाढियां बंद रहेंगी। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा विभाग ने लोगों को पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी ने के लिए भी कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top