Nainital-Haldwani News

झांड़-फूंक की आड़ में हल्द्वानी निवासी महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

हल्द्वानी: इंसानियत कहती है कि परेशान की मदद करो तो पुण्य मिलेगा लेकिन अब इस कहावत का कोई मोल नहीं रहा है। परेशानी से ग्रस्त लोगों का फायदा ज्यादा उठाया जाता है और ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस तरह के मामले रोजाना सामने आते हैं। ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी से परेशान महिला तांत्रिक के पास पहुंची।

तांत्रिक ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और उसके साथ गंदा काम किया। घिनौने काम को अंजाम देने के बाद उसने पीडित को धमकी भी दी। महिला पुलिस के पास पहुंची तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटकटाया और कोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

मामला बनभूलपुरा क्षेत्र का है। महिला ने एक तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि लंबे समय तक तांत्रिक तंत्र-मंत्र की दवा खिलाने के बाद बेहोशी कर महिला के साथ दुष्कर्म करता था। पता लगने पर महिला ने विरोध किया तो तांत्रिक उसे धमकियां देने लगा। विरोध करने पर उसने महिला का गला भी दबाया।

कुछ वक्त महिला चुप रही लेकिन फिर उसने तांत्रिक को सबक सिखाने का फैसला किया। महिला ने सबसे पहले बनभूलपुरा थाने और एसएसपी को डाक से प्रार्थना भेजा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला कोर्ट गई और वहां से उसे राहत मिली। कोर्ट ने तांत्रिक के खिलाफ धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

To Top