Nainital-Haldwani News

नेक मुहिम में शामिल हुआ हल्द्वानी का शैमफॉर्ड स्कूल, एक लाख रुपए की मदद

Ad

शैमफोर्ड विद्यालय द्वारा विद्यालय प्रबन्धन समिति तथा सभी कर्मचारियों के सहयोग से कोरोना वायरस से राहत एवं बचाव के लिए 1 लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु चैक जारी किया। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट जी (एडवोकेट) द्वारा चैक माननीय विधायक 56 विधानसभा लालकुआं नवीन दुम्का जी को दिया गया। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में शैमफोर्ड विद्यालय परिवार सरकार के साथ है। उन्होंने वर्तमान स्थिति में अपने सभी कर्मचारियों, अभिभावकों तथा देशवासियों के स्वस्थ्य रहने की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों से कोरोना महामारी के इस संकटकाल में सुरक्षित रहने के लिए सरकार द्वारा दिये जा रहे दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने सभी को शांति, संयम और घर पर ही रहने की गुजारिश की। उन्होंने अपने सभी अभिभावकों से गुजारिश की है कि वे घर पर ही रहें और विद्यालय द्वारा पढ़ाई के लिए दी गई एप्लिकेशन से ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठायें।

उन्होंने सभी नये अभिभावकों से भी ऑनलाइन एडमिशन लेने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों तथा स्टाफ से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें बताने के लिए कहा और सभी कर्मचारियों को मार्च माह की सैलरी निर्धारित समय पर मिलने का भरोसा दिया। उन्होंने
महामारी के समय में संघर्षरत सभी डाॅक्टर्स, मेडिकल कर्मचारियों, पुलिस और मीडियाकर्मियों का आभार जताया। प्रधानाचार्या ने उनके इस कदम की सराहना की और सभी अभिभावकों और नागरिकों के स्वस्थ्य रहने की कामना की। विधायक नवीन दुम्का जी ने विद्यालय के इस कदम की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया और सभी नागरिकों के स्वस्थ्य रहने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री नवीन चन्द्र खुल्बे, प्रदीप सुयाल उप प्रधान बैड़ापोखरा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top