Nainital-Haldwani News

शैमफॉर्ड की सलोनी ने बढ़ाया मान, CBSE ने किया सम्मान

Ad

हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा सलोनी कविदयाल पुत्री शेखर चन्द्र कविदयाल निवासी-जयपुर बीसा, मोटाहल्दू विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं। उनकी इस प्रतिभा का सम्मान करते हुए सीबीएसई ने उन्हें उतकृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। सलोनी ने आल इंडिया सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता प्रदर्शित करने तथा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया है। सलोनी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरूजनों, अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंधन को दिया है। सलोनी प्रारम्भ से ही शैम्फोर्ड स्कूल की छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट, प्रधानाचार्या सी के अमोला, समस्त गुरूजनों तथा उनके माता-पिता ने हर्ष जताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top