Nainital-Haldwani News

4 दिन मौत से की लड़ाई,दिवाली के दिन SI माया बिष्ट ने तोड़ा दम

हल्द्वानी: चार दिन पहले वीरभट्टी में हुए सड़क हादसे ने राज्यभर के पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ा दी थी। इस हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। वहीं अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस हादसे में घायल एसआई माया बिष्ट ने भी शनिवार को हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। मृत्यु की खबर से न सिर्फ पुलिस महकमे में शोक की लहर है बल्कि माया बिष्ट के घर और शहर में कोहराम मच गया है। बता दें कि माया बिष्ट लालकुआ थाने में महिला दरोगा के पद पर तैनात थी।

लालकुआं की रहने वाली माया बिष्ट के पति सुरेश बिष्ट ईएसआई हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं। दोनों की एक बेटी भी है। माया बिष्ट  का निधन के उपरांत राजकीय सम्मान के साथ चित्रशीला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा पुलिस महकमे के आला अफसर भी मौजूद रहेंगे । सड़क हादसे में माया बिष्ट के रीढ़ की दो हड्डियों, पसलियों और सिर में काफी चोट लगी है। उन्हें भोटिया पड़ाव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माया के ब्रेन का सफल ऑपरेशन किया गया था। लेकिन उसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई। आज माया बिष्ट ने दम तोड़ दिया।

माया बिष्ट अपनी ड्यूटी के अलावा घर को भी गृहणी की तरह संभालती थी। उनका व्यवहार काफी मिलनसार था। या बिष्ट के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था, दीपावली के दिन इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

To Top