Nainital-Haldwani News

नैनीताल में आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे को बेरहमी से नोंच डाला, जिम्मेदार कौन?

Ad

नैनीतालः लॉकडाउन के बीच सरोवर नगरी में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जिसने भी यह खबर सूनी उसके पैरों तले जमीन खीसक गई। लॉकडाउन के चलते जहां सब लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं सड़के वीरान हो रखी हैं। अवारा कुत्तों ने सड़को पर कब्जा कर रखा है। कुत्तों के आतंक ने सभी को परेशान कर रखा है। बता दें कि नैनीताल में 12 से ज्यादा आवारा कुत्तों ने एक छह साल के मासूम बच्चे नोच डाला। और उस मासूम को बुरी तरह घायल कर दिया। उस मासूम को क्या पता था की खेल-खेल में अवारा कुत्ते उस पर इस कदर जानलेवा हमला कर देंगे।

बता दें कि घटना मंगलवार सुबह अयारपाटा क्षेत्र की है। अयारपाटा निवासी मोहम्मद रिजवान का 6 साल का बेटा फैजान घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक आसपास के आवारा कुत्तों का झुंड फैजान पर झपट गए। और देखते ही देखते कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला। जब तक उसके पास कोई पहुँचता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद परिवारवाले उसे तुरंत बीड़ी पांडे अस्प्ताल ले कर आए। वहां डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे को पूरे शरीर में बुरी तरह से काटा है। सिर में भी काफी गहरा घाव है। बताया कि बच्चे के शरीर मे लगभग 60 टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है । बताया कि घाव भरने में काफी समय लग सकता है।

शहर में लगातार आवार कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आखिर कब तक लोग ऐसे डर-डर के जिएंगे। लगातार प्रशासन इस मामले के लोकर अपना पलड़ा झाड़ती आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top