Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का शातिर चोर, रोडवेज स्टेशन पर छात्रा के बैग से उड़ाया पर्स

Ad

हल्द्वानीः शहर के चोर इतने शातिर हो गए हैं कि उनको पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया हैं। शहर में चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस भी चोरों के खिलाफ आए दिन अभियान चला रही है। एक बार फिर शहर के चोर शक्रिय हो गए हैं। और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को नैनीताल से अपने घर जा रही एक एक छात्रा के बैग से चोर ने पर्स चोरी कर लिया।

बात दें कि मंगलवार दोपहर कोतवाली में पहुंची रुद्रपुर निवासी स्नातक की छात्रा मीनाक्षी बिष्ट ने पुलिस को बताया कि वह नैनीताल से हल्द्वानी तक रोडवेज बस में आई थी। रोडवेज स्टेशन पर उतरकर वह अपने घर जा रही थी। उसकी पीठ पर बैग लटका हुआ था। इसी बीच पीछे की ओर से आये किसी अज्ञात ने उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में एटीएम कार्ड, 200 रुपये की नगदी और एक मोबाइल था।

इसके बाद कोतवाल ने पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए कहा। और छात्रा के साथ सिपाही भेजे, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top