Nainital-Haldwani News

विद्यार्थी कैबिनेट आयोजन, DPS लामाचौड़ के छात्रों ने दिखाई नेतृत्व क्षमता

Ad

डी.पी.एस हल्द्वानी,लामाचौड़ में रविवार को विद्यार्थी कैबिनेट का आयोजन किया गया । जिसमें 
विद्यार्थियों के चयन आधार पर आदर्श मिश्रा (स्कूल नायक) दक्षिका तिवारी (स्कूल नायिका )के
साथ ही दामिनी तिवारी, प्रफुल्ल पांडे , कमलेश बिष्ट  , कोमल पांडे,गार्गी पांडे, अर्णव शर्मा,आकांशा खाती, राहुल बिष्ट ,अंजली चौहान, तन्वी उपाध्याय, राहुल सिंह,राहुल बिष्ट को विभिन्न
विद्यालयी क्रियाकलापों के नायक /नायिकाओं के रूप में मनोनीत किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय कैबिनेट का उद्देश्य विद्यार्थियों में  नेतृत्व क्षमता की भावना,  जिम्मेदारियों
के प्रति सजगता, सहयोग एवं प्रेरणा की योग्यता विकसित कर उनका सर्वांगीण विकास करना
होता है।सभी चयनित  स्कूल कैबिनेट  सदस्यों ने विद्यालय परिवार के  समक्ष  यह शपथ ली कि
वे अपने  जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करेंगे। 

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक , शैक्षणिक प्रमुख डॉ एन.एस.भैंसोड़ा, वरिष्ठ सलाहकार सी
एम.उपाध्याय एवं प्रधानाचार्या भारती सिंह  ने  मनोनीत विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
प्रदान कर अभिप्रेरित किया । निदेशक महोदय तुषार उपाध्याय जी ने चयनित विद्यार्थियों
को शिक्षकों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वहन करने की भी
सीख प्रदान की ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top