Nainital-Haldwani News

कालू सिद्ध मंदिर के सामने चोरी, CCTV में कैद हुआ पूरी वारदात

Ad

हल्द्वानीः शहर में चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। शहर के चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नही रह गया है। अक्सर आपने सुना होगा की युवा चोरी करतें हैं। लेकिन इस बार किसी युवक ने नही बल्कि एक युवती ने बड़ी ही चालाकी से चोरी को अंजाम दिया है। जी हां आपने सही सुना, यह मामला हल्द्वानी शहर के कालू सिद्ध मंदिर का है। जहां बड़ी ही चालाकी से एक युवती ने खरीदारी करने के लिए आई एक महिला के बैग से उसका पर्स चुरा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रुद्रपुर निवासी एक महिला किसी काम से रविवार को अपनी एक रिश्तेदार महिला के साथ हल्द्वानी आई थी। इसके बाद दोनों महिलाएं बाजार में खरीदारी के लिए चली गई। इसी बीच महिला ने अपना बैग खोला तो उसके होश उड़ गए। उसने अपना बैग खोल के चेक किया तो अंदर रखा हुआ पर्स गायब था। इसके बाद दोनों महिलाएं कोतवाली आ गई। उन्होने पुलिस को बताया पर्स में करीब छह हजार रुपये थे और एक मोबाइल भी था।

मामले के बाद एसएसआइ विजय मेहता ने कालू सिद्ध मंदिर के पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई। सीसीटीवी कैमरों की रिकोर्डिंग देखी गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पता चला की महिला का पर्स किसी चोर ने नहीं बल्की एक युवती ने चुराया है। कालू सिद्ध मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकोर्डिंग में पता चला कि जींस टीशर्ट पहने व कंधे पर नीले रंग का बैग लिए एक युवती महिला के बैग से पर्स निकाल रही है। वहीं पुलिस युवती की तलाश कर रही है।   

ADVERTISEMENTS Ad
To Top