Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी आ रही बस में 5 महिलाओं के साथ छेड़छाड़, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बचाया

Ad

हल्द्वानी: महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में एक बार फिर बस में सफर कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ हुई है। मामला रामनगर का है। होली के दिन हल्द्वानी आ रही निजी बस में महिला के साथ चालक-परिचालक ने छेड़खानी की। महिला ने शो मचाया जो पुलिस को सुनाई दिया। पुलिस ने बस का पीछा किया और चालक सहित तीन लोगों को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: अकेली शैफाली खिताब नहीं दिला सकती थी, भारत हकदार भी नहीं था !

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में खुला कुमाऊं का पहला महिला डाक घर

खबर के अनुसार लाइन नंबर 16 बनभूलपुरा की पांच महिलाएं मंगलवार को रामनगर से हल्द्वानी आ रही एक निजी बस में कालाढूंगी से सवार हुई। बस थोड़ी ही आगे बढ़ी थी कि चालक और परिचालक महिलाओं पर छींटाकशी करने लगे। वह आपस में महिलाओं को गड़प्पू जंगल ले जाने की बात कर रहे थे। सामने आया है कि बस को चालक की जगह कोई अन्य युवक चला रहा था। बस जैसे ही लामाचौड़ क्षेत्र में पहुंची तो महिलाओं ने उतरने के लिए शोर मचाया। इस पर चालक ने बस को फतेहपुर जाने के लिए मोड़ लिया था।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो पर पहुंचा हल्द्वानी का राहुल, वीडियो देखकर आप खुद भी फैन हो जाएंगे

यह भी पढ़ें: कमाल के पल,आठ साल बाद भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे सहवाग-सचिन

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास, फैंस बोले थैंक्यू

महिलाओं की चीख पुकार लामाचौड़ चौकी प्रभारी महेश जोशी ने सुन ली। उन्होंने बस का पीछा शुरू किया। पुलिस को देखते ही चालक-परिचालक बस छोड़कर भागने लगे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग गंगोलीहाट निवासी चालक विक्रम, परिचालक अंकुर और चालक के साथी कल्याण को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद महिलाएं काफी डर गई है।

एक महिला बस से छलांग लगाने की तैयारी कर ली थी। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी कठघरिया में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

picture source-jagratjanta

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top