Nainital-Haldwani News

नैनीताल:सैलानियों ने किराए पर ली बाइक, वापस करने के बजाए दिल्ली भाग गए

Ad

नैनीताल:सैलानियों ने किराए पर ली बाइक, वापस करने के बजाए दिल्ली भाग गए

नैनीताल: सरोवर नगरी में पर्यटक की हरकत ने स्थानीय व्यापारी को परेशान कर दिया। नैनीताल सैर के लिए सैलानी अब बाइक किराए पर लेते हैं। खासकर युवाओं में यह क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में एक मामला सामने आया है। दो युवकों ने बाइक किराए पर ली और दुकानदार को वापस करने के बजाए फरार हो गए। उन्होंने सैलानियों का इंतजार किया लेकिन वह वापस नहीं लौटे तो दुकानदार को पुलिस के पास जाना पड़ा। उन्होंने कोतवाली में इन फरार युवको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मामला 7 अप्रैल का है। मेट्रोपोल के रहने वाले नवाब अहमद शहर में टैक्सी बाइक के कारोबार करते हैं। बुधवार को उनके पास दो युवक पहुंचे और एक दिन के बाइक किराए पर लेने की बात कही। दिन बीत गया लेकिन वह लोग वापस नहीं लौटे। इसके बाद दुकानदार ने सैलानियों को फोन किया तो वह बाइक वापस करने के एवज में रुपए मांगने लग गए।

ये सुनकर नवाब के पैरों तले जमीन खीसक कई। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी और खुद भी बाइक की तलाश में जुट गए हैं। बाइक में जीपीएस लगा होने की वजह से उसकी लोकेशन दिल्ली मिली। शुक्रवार की रात ही नवाब दिल्ली पहुंचे और वहां उन्होंने स्टेशन के पास समय अपनी बाइक बरामद की हालांकि उन्हें दोनों युवक नहीं मिले। बाइक मिलने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top