Nainital-Haldwani News

शैमफॉर्ड स्कूल में दिवंगत राजनेता सुषमा स्वराज को दी गई श्रद्धांजलि

Ad

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शैमफॉर्ड स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई। प्रार्थनासभा में दो मिनट का मौन रख उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर शैमफॉर्ड स्कूल के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने बच्चों को बताया कि सुषमा स्वराज एक कुशल राजनेता रही थी। उन्होंने भारत ही नहीं अपने ज्ञान से विदेशों में भी देश का नाम रोशन किया। उनका कद भारतीय राजनीति में काफी ऊंचा है और रहेगा। उन्होंने युवा नेता आर्दश के रूप में भी देखते हैं। अगर किसी को सच्चे मन से देश सेवा और राजनीति में उन्नति करनी है तो वो सुषमा जी का उदाहरण ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने कहा कि उनके निधन से देश को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई शायद ही हो पाए। इस दुख की घड़ी में पूरे शैमफॉर्ड परिवार सुषमा जी के परिवार के साथ खड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top