Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एक ही दिन हुए दो बड़े हादसे,रिटायर्ड सूबेदार मेजर सहित दो की मौत

Ad

हल्द्वानी में एक ही दिन हुए दो बड़े हादसे,रिटायर्ड सूबेदार मेजर सहित दो की मौत

हल्द्वानीः हल्द्वानी शहर में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। शीशमहल कर्नल वार्ड में स्कूटी की टक्कर से रिटायर्ड सूबेदार मेजर बीएस भंडारी की मौत हो गई। हादसे के बाद सूबेदार को अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं गैस गोदाम रोड पर बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रिटायर्ड सूबेदार मेजर बहादुर सिंह भंडारी (67) मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे घर से किसी काम से पैदल जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने रिटायर्ड फौजी को टक्कर मार दी। परिवार के लोगों ने घायल रिटायर्ड सूबेदार को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटे हैं।

गुसाईपुर मुखानी निवासी किसान पूरन सिंह बेलवाल (48) मंगलवार की शाम दूध लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार ने गैस गोदाम रोड पर उन्हें टक्कर मार दिया। सिर पर चोट लगने के वजह से परिवार के लोग उन्हें आईटीआई रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पूरन की एक बेटी है। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top