Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से बसों का संचालन तो हुआ लेकिन नदारद दिखे यात्री

Ad

हल्द्वानी से बसों का संचालन तो हुआ लेकिन नदारद दिखे यात्री

हल्द्वानीः लगभग तीन महीने के लाकॅडाउन के बाद गुरुवार को हल्द्वानी से परिवहन निगम की बसों का संचालन हुआ। शासन के आदेश पर परिवहन निगम ने गुरुवार से 13 बसों का संचालन किया। लेकिन सवारी की कमी के चलते दो रूटों पर दो बसों का संचालन स्थगित करना पड़ा। वहीं सवारियों की कमी के चलते 28 बसों के लिए सिर्फ 118 सवारियां ही मिल सकीं।

ADVERTISEMENTS Ad

जंगलियागांव और चनौती के लिए यात्री न मिलने के वजह से इन रूटों की बसों को स्थगित किया गया। बता दें कि परिवहन निगम ने गुरुवार को हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से बसों का संचालन शुरू किया। दोनो डिपों से नैनीताल, रुद्रपुर, टनकपुर, पिथौरागढ़, जौरासी, किच्छा, काशीपुर, रानीखेत, रामनगर, बबियाड़, अल्मोड़ा, चनौती और जंगलियागांव के लिए कुल 28 बसों का संचालन तय किया गया था।

हल्द्वानी डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि पहले दिन सवारियाों की संखया में कमी दिखी। वहीं काठगोदाम डिपो के एआरएम मनोज दुर्गापाल का कहना है कि पहले दिन सवारियों में कमी दिखी। लेकिन आगे यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद है। कोरोना के वजह से लोग यात्रा करने से कतरा रहें हैं। वहीं किराया बढ़ाने के वजह से भी यात्री यात्रा नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते लोगों को वैसे ही आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बसों के फिर से चलने से खुश तो हुए लेकिन जैसे ही बसों का किराया दोगुना किया तो यात्री फिर से मायूस हो गए।

यह भी पढ़ेंः नैनीताल झीलों में सालों बाद देखा गया अद्भुत नजारा,पर्यटक कर देंगे इस दृश्य को Miss

यह भी पढ़ेंः पंतनगर के क्वारंटाइन सेंटरों से चार संदिग्ध फरार,मचा हड़कंप,पुलिस तलाश में जुटी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए दामाद ने ससुर को जंगल में उतारा,हुई मौत

यह भी पढ़ेंः कृपया ध्यान दें,हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे फाटक रहेंगे बंद,जानिए वैकल्पिक मार्ग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top