Nainital-Haldwani News

कृपया ध्यान दें,हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे फाटक रहेंगे बंद,जानिए वैकल्पिक मार्ग

Ad

कृपया ध्यान दें,हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे फाटक रहेंगे बंद,जानिए वैकल्पिक मार्ग

हल्द्वानीः शहरवासियों के लिए एक बार फिर से मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि हल्द्वानी-लालकुआं के बीच रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं। कोई नौकरी के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाता है तो कोई व्यपार के लिए। तो अब हल्द्वानी-लालकुआं के बीच रेलवे ट्रैक में मरम्मत के कार्य के चलते रेलवे फाटक बंद रहेंगे। ट्रैक के मरम्मत का काम 26 जून से 30 जून तक चलेगा। लालकुआं रेलवे स्टेशन के एसएसई रेल पथ की ओर से जिला प्रशासन को सूचना दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन को जारी पत्र में बताया गया है कि ट्रैक मरम्मत के चलते हल्द्वानी-लालकुआं के बीच रेलवे फाटकों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे कर यातायात बंद रखना होगा। बता दें कि 26 जून को गुमटी गेट और हल्दूचौड़ गेट के फाटक एरिया बंद रहेंगे। अगर आप सफर कर रहे हैं तो इन एरिया के बदले आप इंडियन ऑयल गेट और बेरीपड़ाव गेट का इस्तमाल कर सकते हैं। 27 जून को इंडियन ऑयल गेट और बेरीपड़ाव गेट के बदले आप लालकुआं चौराहा गेट और गुमटी, हल्दूचौड़ गेट और मोटाहल्दू गेट का इस्तमाल करें। 28 जून को मोटाहल्दू गेट और मोती नगर गेट बंद रहेंगे, इसके चलते आप बेरीपड़ाव गेट और गोरापड़ाव गेट से होते हुए जा सकेंगे। 29 जून को गोरापड़ाव गेट और तीन पानी बाईपास एरिया बंद रहेंगे और आप मोती नगर गेट और आंवला चौकी गेट, शनिबाजार गेट से यात्रा कर सकेंगे। 30 जून को आंवला चौकी गेट और शनिबाजार गेट रेलवे फाटक एरिो बंग रहेगा। इसके चलते तीनपानी गेट,चोरगलिया को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

हल्द्वानी से लालकुआं रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे फाटक एरिया मरम्मत के लिए बंग रहेंगे। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top