Nainital-Haldwani News

वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो विद्यार्थियों का नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खाते में एक और कामयाबी जुड़ गई है। तिरुपति आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 नंवबर से 26 नवंबर तक होगा।

स्कूल के नितेश धनिक का गोला फेक और महक पलड़िया का लॉंग जंप इवेंट के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक विकल बवाड़ी व स्कूल की प्रधानाचार्या भावना बवाडी समेत पूरे वैंडी परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रबंधक विकल बवाड़ी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बच्चें पदक जीतने में कामयाब रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top