Nainital-Haldwani News

पहले फिट और फिर हिट बनेगा हल्द्वानी, दो हफ्ते का निशुल्क योग शिवर, जानें

Ad

दिव्य योग धारा” द्वारा एक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की मुख्य आयोजक भावना पंत नें बताया कि आयोजन 14 से 28 जुलाई प्रातः 5 बजे से 7 बजे व सायं 5 बजे से 7 बजे तक शिव प्रिया बैंकेट हॉल, बिठौरिया नंबर 2,हल्द्वानी में किया जा रहा है। भावना पंत नें बताया कि शिविर आयोजन करने में उनके सहयोगी हेमंत खुल्बे,किरन सनवाल,कुंदन राणा और श्रीमती ममता पंत हैं।

आयोजक मंडली द्वारा समस्त जनता से अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं। शिविर संबंधित सूचना समय समय पर सोशल मीडिया द्वारा भी दी जा रही हैं। हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था जो कि शिविर के सोशल मीडिया पार्टनर भी हैं के द्वारा फेसबुक समूह में इसकी सूचना दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठा सकें। किसी भी प्रकार की जानकारी नीचे दिए संपर्क सूत्र से भी ली जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top