Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानीः शहर में बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस आए दिन अभियान चला रही है। ऐसे में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम एक महिला को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला दो बार पहले भी अवैध शराब बेेचने के आरोप में पकड़ी गई थी।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक कुसुम रावत की टीम रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। महिला जैसे ही टेंपो से शराब लेकर उतरी। पुलिस ने जांच के दौरान महिला के पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ से पता चला कि पकड़ी गई महिला कल्पना पत्नी राम किशोर जवाहरनगर की रहने वाली है। थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला दो बार पहले भी अवैध शराब के साथ पकड़ी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top