CM Corner

हल्द्वानी में सुबह 5 बजे मॉर्निग वॉक पर निकल सकते हैं आप, दुकानें 8 बजे तक खुलेंगी !

Ad

हल्द्वानी में सुबह 5 बजे मॉर्निग वॉक पर निकल सकते हैं आप, दुकानें 8 बजे तक खुलेंगी

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के चलते लगातार नए नियम सामने आ रहे हैं। मार्च के महीने से कई बार नियमों में बदलाव हुआ है। एक बार उत्तराखंड में छूट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली और कुछ अहम निर्देश दिए हैं। सभी जनपदों में माॅर्निंग वाॅक के वक्त को बढ़ाया गया है। अब आप सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा उन्होंने राज्य में बाजार में दुकाने प्रातः 7 बजे से सांय 8 बजे तक खुली रखने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए प्रयास जारी रखने, सर्विलांस कार्य को बहुत बढ़िया तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण रोकथाम हेतु लगायी गयी टीमों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं बनाये रखने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए।

कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य में कोरोना संक्रमण व डेंगू पर प्रभावी रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की जनपदावार गहन समीक्षा करते हुए दिए। इसके अलावा कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top