Nainital-Haldwani News

रुद्रपुरः घर के बाहर घूम रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिवार पर भी किया हमला

Ad

रुद्रपुरः रुद्रपुर से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जहां चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस दौरान बीच बचाव को वहां पहुंचे परिवारवालों पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद परिवारवालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि रुद्रपुर के मोहल्ला शिवनगर, चामुंडा मंदिर के पीछे निवासी गोविंद यादव (25) पुत्र दन्नी यादव शादी समारोह में वेटरी का काम करता था। सोमवार को वह शादी से लौटकर अपने घर पर ही था। रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर अपने घर के बाहर घूम रहा था। इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गोविंद के शोर मचाने पर भाई राकेश और मां रेखा यादव वहां पहुंच गए। दोनों ने तुरंत उसे बचान के लिए आरोपी को हाथों से पीछे धकेला। लेकिन आरोपी ने उन दोनों पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

मृतक के भाई के हाथ और पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं कोतवाल केसी भट्ट ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के बाद उसपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top