Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी सनसनीः युवक ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

Ad

हल्द्वानीः कमलुआगांजा में बीते चार दिन पहले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवक ने आज सुशील तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामलें की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया है।

बता दें कि 4 दिन पहले कमालुआगांजा निवासी 23 साल के कृष्ण चंद्र पुत्र कमल राम ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवारवाले उसे इलाज के लिए सुशील तिवारी ले गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार यानी आज सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना मेडिकल चौकी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर उसके परिवारवालों को सौंप दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top