Nainital-Haldwani News

ये है हल्द्वानी का उत्साह, मतदान शुरू होने से पहले लंबी लाइन, युवा बोले ऐसे मजबूत होगा लोकतंत्र

Ad

हल्द्वानी: आखिर वो दिन आ गया जिसका सभी को लंबे वक्त से इंतजार था। गुरुवार को उत्तराखण्ड की 5 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे से पहले ही मतदान केंद्र के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। अपने पसंदीदा प्रत्याशी और सरकार को चुनने के लिए मतदाताओं में खासा जोश देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं पहली बार मत का प्रयोग करने वाले युवाओं भी लंबी कतार में दिखाई दिए, जो लोकतंत्र को मजबूत करता है। राज्य में नैनीताल लोकसभा सीट को सबसे ज्यादा हॉट माना जा रहा है। इस सीट से कांग्रेन के हरीश रावत और भाजपा के अजय भट्ट की सीधी टक्कर है। खास बात ये भी है कि दोनों प्रत्याशी नैनीताल लोकसभा सीट से खुद को ही मतदान नहीं कर पाएंगे।

जिला निर्वाचन विभाग ने भी मतदान को लेकर पर्याप्त व्यवस्था  की हैं। नैनीताल जिले में कुल 943 पोलिंग बूथ बनाए गए है।जिले को 32 जोन और 87 सेक्टर में बांटा गया है। 280 ईवीएम और 540 कर्मचारियों को रखा गया है रिजर्व में। बता दें कि नैनीताल लोकसभा सीट में करीब 18.18 लाख वोटर्स प्रत्याशियों के भविष्य सवारेंगे।

पुरानी आईटीआई स्थित गौजाजाली प्राइमरी स्कूल में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। हल्द्वानी लाइव ने सुबह उन युवाओं से बात की जो पहली बार मतदान कर रहे हैं। इस क्रम में नैनीताल से मतदान देने के लिए हल्द्वानी पहुंची BSC के छात्र हिमांशु पांडे ने बताया कि हम युवा ही लोकतंत्र की मजबूती है। हम बदलाव की बात करते हैं और अपने मत का इस्तेमाल कर बदलाव लाया जा सकता है। करण मेहता ने मतदान डालने के बाद कहा कि बचपन से उंगली में ये निशान उत्साहित करता था। मेरा वोट उस प्रत्याशी को गया है, जिसके विकास विजन ने मुझे भरोसा जताया कि हमारे देश व जिले में विकास सकारात्मक दिशा में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top