Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का ऑटोवाला मोदी का जबरा फैन, शपथ तक सवारी से किराया नहीं

Ad

हल्द्वानी: भाजपा ने नरेंद्र मोदी के दम पर एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाई है। भाजपा के चुनाव जीतने बाद  नरेंद्र मोदी को दुनिया भर से बधाई मिल रही है। भारत में फैंस भी अलग-अलग तरीके से मोदी के प्रति अपनी दिवानगी दिखा रहा है। कोई फ्री में चाय बेच रहा है तो कोई खाने में छूट दे रहा है। इस तरह का एक मामला हल्द्वानी से भी आया है, जहां एक ऑटो वाले ने भाजपा के चुनाव जीतने पर लोगों का किराया माफ किया हुआ है। यह छूट नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह तक वैध है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑटो रिक्शा ड्राइवर  का नाम जमुना प्रसाद है। वह 24 साल का है। वह गेस गोदाम सिंह दुर्गा कॉलोनी में रहता है। उसने बताया कि वह रोज ऑटो रिक्शा चलाकर एक हजार रुपये कमा लेता है। वह मोदी का फैन है और वह उनकी जीत से बहुत खुश है। जमुना ने कहा कि जिस दिन रिजल्ट (23 मई) घोषित हुआ और मोदी की भारी जीत की उसे सूचना मिली, उसने रिक्शे में बैठी सवारी से किराया नहीं किया। उसके बाद उसने फैसला लिया कि अब नरेंद्र मोदी के पीएम की शपथ होने तक वह किसी भी सवारी से रुपये नहीं लेगा।

सुबह पांच से रात आठ बजे तक चलाते हैं रिक्शा
जमुना ने बताया कि वह सुबह पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक रिक्शा चलाता है। उससे जब पूछा गया कि वह रोज रिक्शा चलाकर कमाता है, उससे उसके परिवार का गुजर होता है। ऐसे में अगर वह सवारियों से किराया नहीं लेगा तो उसका परिवार कैसे चलेगा। उसने कहा कि ये कुछ दिन की बात है,हम लोग मैनेज कर लेंगे।

मोदी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। मैं और देश के लाखों लोग उनसे प्रेरित हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अपने कठिन परिश्रम से और त्याग की भावना से एक दिन ऊंचाइयों तक पहुंच जाऊंगा।’ जमुना के इस कदम से  वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। देशभर के लोग उनके बारे में पोस्ट कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top