Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में यातायात शुरू,सफर करने से पहले जानें नियम,वरना हो सकती है परेशानी

Ad

हल्द्वानीः लॉकडाउन-4 में सबसे ज्यादा छूट दी गई है। लॉकडाउन के वजह से यातायात भी पूरी तरह से थप था। लेकिन आज से दी गई छूट से एक बार फिर से लोगों की जिदंगी पटरी पर दौड़ सकेगी। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अब शासन ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में सार्वजनिक परिवहन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। हालांकि अंतरराज्जीय मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। हल्द्वानी से भी हजारों वाहनों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि करीब दो महीने से सार्वजनिक परिवहन का संचालन ठप था। इससे शहर में हजारों ऑटो, ई रिक्शा, टेंपो और टैक्सियां जगह-जगह खाली खड़ी थी। हजारों लोगों का रोजगार ठप था। सचिव शैलेश बगौली की ओर से जो आदेश जारी किए गए हैं उसमें कई गाइड लाइन हैं। इसमें यात्रा शुरू करने और समाप्त होने के बाद वाहन को सैनिटाइज करना होगा। वाहन चालक-परिचालक के साथ ही यात्री को भी मास्क का इस्तमाल करना होगा। चालक-परिचालक के साथ ही यात्रियों को भी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। यात्रा के दौरान चालक-परिचालक और यात्री तंबाकू, शराब आदि का सेवन बिल्कुल भी नहीं करेंगे। वाहनों को नियमित स्टॉप पर ही रोका जाएगा। जिले और राज्य से बाहर जाने के लिए पास होना अनिवार्य है। लेकिन अभी तक एसएसपी सुनील कुमार मीणा इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

शहर कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहा है। और काफी हद तक शहर ने कोरोना को मात भी दी है। शहरवासी भी चाहते हैं कि शहर एक बार फिर से पहले की तरह पटरी पर आए। राज्य में कोरोना वायरस के मामले में बीते कुछ दिनों से एक दम से इजाफा हुआ है।

आपको बताते हैं कि किस वाहन में कितने यात्री सफर कर सकेंगेः
ई रिक्शा में एक चालक और दो सवारी, आटो रिक्शा में एक चालक और एक सवारी, विक्रम में एक चालक और दो यात्री, टैक्सी कैब पांच सीटर में एक चालक और दो यात्री, टैक्सी कैब छह सीटर में एक चालक और दो यात्री, मैक्सी कैब आठ सीटर में एक चालक और तीन यात्री, मैक्सी कैब दस सीटर में एक चालक और चार यात्री,मैक्सी कैब 12 सीटर में एक चालक और पांच सवारी,मिनी बस अनुमत सीट क्षमता का 50 प्रतिशत। वहीं कोई भी यात्री बस में खड़ा होकर सफर नही कर सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top