Nainital-Haldwani News

रामलीला ग्राउंड में हरीश रावत ने भरी हुंकार, आगामी चुनावों में कांग्रेस बनाएगी बहुमत की सरकार

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनावों में जनता के सामने अपनी एकता दिखाने हेतु कांग्रेस ने विजय संकल्प शंखनाद रैली का आयोजन हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में किया। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंच साझा किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और भाजपा शासन ने जनता को छुटकारपा मिलेगा। सभी ने महंगाई के विषय पर सरकार पर निशाना साधा।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा पर महंगाई को लेकर निशाना साधा, उन्होंने कहा जो भी विकास कार्य कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किए थे उन्हें भाजपा ने रोका है। हमने 32000 सरकारी नौकरियां दी थी लेकिन बीजेपी के कार्यकाल में नौकरियां तो दूर की बात लोगों के हाथ से रोजगार छिन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता व नेता आकर मुझे बताएं कि उन्होंने हमसे ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं अगर ऐसा हो सकता है तो मैं राजनीतिक छोड़ने को तैयार हूं।

इस मौके पर उन्होंने यशपाल आर्य और संजीव आर्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद टीम को नई ऊर्जा मिली है और हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड की भीड़ यह बताने के लिए काफी है। हरीश रावत ने कहा की जनता का विकास करने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने केवल अपना विकास किया है। उत्तराखंड के लोगों ने देखा कि किस प्रकार सरकार ने 5 साल से पहले ही तीन मुख्यमंत्री बदले। उन्होंने भाजपा पर वोट की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि जनता को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए चुनाव से पहले लगातार नौकरियां देने की बातें कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top