Nainital-Haldwani News

ये रिश्ता क्या कहलाता है, हल्द्वानी निवासी हर्षिका पंत ने श्रीकृष्ण से रचाई शादी

Ad

Haldwani news: Harshikha pant: भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति जिसने भी की वो जीवन में सब कुछ पा गया। जो भी प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ती में लीन होता है वो उन्हीं में मगन हो जाता है। हल्द्वानी की हर्षिका पंत भी कान्हा की लगन में इस कदर मगन हो गई हैं की श्रीकृष्ण के संग जीवन भार साथ रहने की ठान ली है। और उनकी मूर्ति से शादी रचा ली है। माता-पिता ने बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से कराई। ( Harshikha pant married to lord krishna )

ADVERTISEMENTS Ad

कान्हा के लिए करवाचौथ का व्रत

हल्द्वानी के प्रेमपुर लोश्ज्ञानी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पूरन चंद्र पंत की 21 वर्षीय बेटी हर्षिका पंत बचपन से दिव्यांग है। हर्षिका को कान्हा की भक्ति की ऐसी धुन लगी कि उन्होंने 8 साल की उम्र से ही श्रीकृष्ण को अपना सब कुछ मान लिया था। इतना ही नहीं वह जब 10 वर्ष की हुई तो उन्होंने कान्हा के लिए करवाचौथ का व्रत रखना भी शुरू कर दिया। और तब से हर साल वह श्रीकृष्ण के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। माता-पिता ने भी बेटी के इस फैसले का सम्मान करते हुएशादी का मुहूर्त निकलवाया। और हर्षिका की कान्हा के साथ शादी 11 जुलाई गुरुवार को तय हुई। ( Harshika takes karwa chauth fast for lord krishna )

कुमाऊंनी रीति रिवाज के साथ हुई शादी

बुधवार 10 जुलाई को घर में मेहंदी और हल्दी का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी रिश्तेदार और आसपास के लोग भी शामिल हुए। इसके बाद आज 11 जुलाई को सुबह 11 बजे करीब बैंड-बाजे के साथ बारात आई। और भगवान कृष्ण का दरवाजे पर स्वागत किया गया। इसके बाद कुमाऊंनी रीति रिवाज के साथ हर्षिका की भगवान कृष्ण से शादी रचाई गई। करीब 300 लोग इस विवाह के साक्षी बने। और कान्हा और हर्षिका को आर्शीवाद देकर शगुन का टीका लगाया। ( Marriage happened in kumauni rituals )

पिता को भी बढ़ी श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा

हर्षिका के पिता पूरन चंद्र पंत ने बताया कि उन्हें वर्ष 2020 में अटैक पड़ा था और शरीर पैरालाइज हो गया। और वे10 से 15 दिन तक बेहोश रहे। उसके बाद उन्हें होश आया तो बेटी ने कहा कि उनके कान्हा जी ने उन्हें ठीक कर दिया है। इसी के बाद से प्रभु के प्रति श्रद्धा और अधिक बढ़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top