Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में होटल हुआ सील, बैंक ने करोड़ो का कर्ज नहीं चुकाने की वजह से लिया एक्शन

Ad

हल्द्वानी: बैंक का लोन जमा ना कर पाने के चलते हल्द्वानी के एक होटल के खिलाफ कार्रवाई हुई है। होटल के स्वामी पर करीब 52 करोड़ रुपए का लोन है और उसे नहीं दे पाने की वजह से तहसील में आरसी कट गई है। नैनीताल रोड स्थित निजी होटल एसवी को बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, होटल स्वामी द्वारा बैंक से 40 करोड़ रुपए का लोन लिया गया था, जिसका ब्याज मिलाकर 52 करोड़ रुपए हो रहे थे। होटल स्वामी बकाया देने में असमर्थ हो गए थे और अब तहसील से आरसी भी काटी गई है। इस होटल में करीब 24 कमरे हैं और 23 अगस्त को होटल की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक निलामी ऑनलाइन होगी।

बैंक द्वारा होटल स्वामी को लोन की रकम अदा करने के कई मौके दिए गए थे लेकिन वक्त रहते स्वामी कर्ज नहीं चुका पाया। ऐसे में बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया है। होटल की बिल्डिंग में ही कुछ शोरूम भी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top