Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर का एक और छापा, अवैध भवन को गिराने के निर्देश

Ad

हल्द्वानी: शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। आयुक्त दीपक रावत ने लाईन नम्बर-8 व 12 वनभूलपुरा में अवैध भवन निर्माण के ध्वस्तीकरण के मौके पर दिये निर्देश। सोमवार सायं आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने बनभूलपुरा लाईन नम्बर 8 व 12 में अवैध रूप से बनाये जा रहे भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना नक्शे पास कराये बनाये जा रहे दो भवनों को मौके पर ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त दीपक रावत ने नगर निगम तथा प्राधिकरण के अधिकारियों के स्पष्टीकरण के आदेश भी मौके पर दिये। उन्होंने कहा नगर निगम एवं प्राधिकरण के अधिकारियों की संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे तथा बेसमेंट से निकले खनिज की चोरी पर अवैध रूप से बन रहे भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकार मनीष कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल के साथ ही विद्युत, पुलिस महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top