Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने कई मदरसों को किया सील

Ad

Haldwani: Illegal Madrase: उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बार फिर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में अवैध मदरसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। रविवार सुबह से प्रशासन की टीमों ने इलाके में बिना मान्यता संचालित हो रहे मदरसों पर कार्रवाई शुरू की, जिनमें कई के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें पहले से दर्ज थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच में सामने आया कि कुछ मदरसों में बच्चों के बैठने की ठीक व्यवस्था नहीं थी, साफ-सफाई का अभाव था और सुरक्षा के लिहाज़ से जरूरी सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए थे। कुछ मामलों में मदरसे मस्जिदों के अंदर ही चलाए जा रहे थे, जो नियमानुसार गलत पाया गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो।

इस अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, राहुल शाह, रेखा कोहली, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, थाना प्रभारी नीरज भाकुनी और तहसीलदार सचिन कुमार व मनीषा बिष्ट जैसे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

अब तक की कार्रवाई में धामी सरकार प्रदेशभर में 140 से अधिक अवैध मदरसों को बंद करवा चुकी है। इसके साथ ही, 560 से ज्यादा ऐसी मजारें भी हटाई जा चुकी हैं जो सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। लगभग 6000 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर सरकार ने साफ संकेत दिया है कि अब उत्तराखंड में अवैध निर्माण और कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, चाहे वे किसी भी स्वरूप में क्यों न हों। ये सख्ती राज्य सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ती प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top