Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के ITBP के जवान त्रिलोक चंद्र की मौत,गोवा में चुनाव ड्यूटी पर थे तैनात

Ad

हल्द्वानी: गोवा में ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी निवासी आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई है। हल्द्वानी के जीतपुर नेगी निवासी जवान त्रिलोक चंद्र छत्तीसगढ़ में तैनात थे। उनकी ड्यूटी गोवा चुनाव में लगी थी। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। त्रिलोक चंद्र ने परिजनों से फोन पर बात भी की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद शनिवार को सेना की ओर से उन्हें त्रिलोक चंद्र के निधन की खबर दी गई। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। त्रिलोक चन्द्र मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत भिलारकोट के रहने वाले है। उन्होंने जीतपुर नेगी में मकान बनाया है। इससे पहले उनकी पोस्टिंग हल्दूचौड़ में थी। डेढ़ साल पहले उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में हुई थी।

त्रिलोक चंन्द्र के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। बड़ा बेटा सातवीं का छात्र है जबकि बेटी पांचवीं में और सबसे छोटा बेटा दूसरी कक्षा में है। उनकी पत्नी बच्चों के साथ जीतपुर नेगी में रहती है। जवान के मौत की खबर सुनकर उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top