Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में डीएम के पास पहुंची कॉलोनी की सड़क पर अतिक्रमण करने की शिकायत

Ad

हल्द्वानी: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगों ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, आवास, आर्थिक सहायता के साथ ही दर्जनों शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई।

ADVERTISEMENTS Ad


डीएम ने जनसुुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों को निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई मेें विमला तड़ागी ग्राम प्रधान निवासी बसानी ने बताया कि ग्राम बसानी में आपदा के कारण नहर का हैड व बंधक क्षतिग्र्रस्त हो गये है। जिससे गांव के लगभग 48 किसानों को सिंचाई से वंचित होना पड रहा है। उन्होंने नहर का हैड व बंधक मरम्मत कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। ग्राम भद्यूनी निवासियों ने बताया कि विगत दिनों आपदा के कारण ग्राम हैडी से भद्यूनी काठगोदाम पैदल मार्ग में नालों पर बने दो छोटे ब्रिज आपदा के कारण बह चुके है जिससे ग्राम वासियों को आवागमन के साथ ही बीमार एवं स्कूली बच्चो को भारी समस्या से जूझना पड रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों नालों पर छोटे ब्रिज का निर्माण कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने लोनिवि के साथ ही सिचाई विभाग के अधिकारियों को जांच कर धनराशि निर्गत करने हेतु प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिये।


फुट हिल सिटी कालोनी वासियों द्वारा बताया गया कि उनकी कॉनोली में जो सडक की चौडाई राजस्व नक्शे के हिसाब से 30 फिट थी लेकिन कुछ लोगों द्वारा सडक पर अतिक्रमण करने के पश्चात सडक की चौडाई कम हो गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जिन लोगों द्वारा सडक पर अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने सडक पर हुये अतिक्रमण हटाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top