Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित, भाई ने हाईस्कूल किया टॉप और बहन को इंटर में मिला 25वां स्थान

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं, और हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। इस स्कूल के छात्र जतिन जोशी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जतिन की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता और गुरुजनों का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है, बल्कि पूरे विद्यालय का मान भी बढ़ा है। जतिन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।

जतिन की बड़ी बहन प्रतिभा जोशी ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25वीं रैंक हासिल की है। भाई-बहन की इस दोहरी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल पहुंचे उनके पिता बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने अपने बच्चों की इस कामयाबी का श्रेय हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया।

इसी स्कूल की एक और छात्रा मनिका तिवारी ने भी हाई स्कूल की परीक्षा में 21वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के गुरुजनों को दिया।

विद्यालय के प्रिंसिपल ने इस अवसर पर बताया कि उनके स्कूल के छात्र हर वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल का अच्छा प्रबंधन, शिक्षकों की मेहनत और छात्रों में अनुशासन ही इस सफलता का आधार है।

हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और उपलब्धियों के कारण चर्चा में है, और यहां के छात्र उत्तराखंड की शैक्षणिक दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top