Uttarakhand News

बिंदुखत्ता की ज्योति गिरी ने फाइनल में खेली दमदार पारी, पहली बार चैंपियन बना उत्तराखंड

Ad

हल्द्वानी: वनडे ट्रॉफी जीतकर उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को 8 विकेट से हराया। इस जीत में नैनीताल जिले की दो बेटियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। बिंदुखत्ता की ज्योति गिरी और रामनगर की नीलम भाद्वाज ने तीसरे विकेट के लिए शानदार 84 रनों की साझेदारी की।

ADVERTISEMENTS Ad

नीलम ने नाबाद 56 रन बनाए लेकिन ज्योति गिरी की नाबाद 26 रनों की पारी भी अहम साबित हुई। फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड 103 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। मध्य प्रदेश ने 19 रनों पर दो विकेट हासिल कर लिए थे। टीम को विकेट गिरने के सिलसिले को रोकना था और नैनीताल की बेटियों ने ऐसा ही किया।

ज्योति गिरी ने एक छोर से मध्य प्रदेश के गेंदबाजों को थकाया और नीलम ने दौड़ाया। ज्योति ने 102 गेंदों का सामना किया और नाबाद 26 रन बनाए। इस पारी में केवल एक चौका लगाया। उनकी इस पारी ने उन्होंने संयम का भी परिचय दिया। फाइनल मुकाबले का दवाब अलग होता है और इस स्थिति में उत्तराखंड विकेट खो देता तो मैच कही भी जा सकता था।

इससे पहले भी ज्योति अपनी बल्लेबाजी के चलते सुर्खिओं में आ चुकी हैं।  ज्योति गिरी  साल 2019 सीजन में अंडर-23 टीम की सदस्य रही थी। वनडे में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल थी। वहीं साल 2020 सीजन में उन्होंने सीनियर महिला टीम के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ शानदार 97 रनों की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top