Nainital-Haldwani News

एक बार फिर जिंदगी के लिए काल बनी गौला, हल्द्वानी निवासी युवक की पानी में डूबने से मौत

हल्द्वानी: नदी में ना नहाने के चेतावनी प्रशासन देता रहा है। नदी पर नाहना गर्मी से राहत देता जरूर है लेकिन वो जिंदगी के लिए ग्रहण भी साबित होता रहा है। एक बार फिर नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक हल्द्वानी कमलुवागांजा का रहने वाला था। वो अपने दोस्तों के साथ भीमताल ब्लॉक अंतर्गत अमिया गांव से निकलने वाली गौला नदी में पिकनिक बनाने के लिए गया था। और इसी बीच वो गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान संजय पांडे (24) पुत्र रमेश चंद्र पांडे के रूप में हुई है।

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

खबर के मुताबिक घटना बंधवार की है। संजय पांडे अपने गांव के दोस्त मनीष, मनोज और विपिन के साथ अमिया गया था। सभी नदी में नहा रहे थे और तभी संजय गहरे पानी में चला गया। तीनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वो उसे बाहर नहीं निकाल सकें। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कमलुवागांजा में देवपुर देवका निवासी संजय पांडे (24) पुत्र रमेश चंद्र पांडे बुधवार को गांव के साथी मनीष, मनोज और विपिन के साथ अमिया गया था। यहां चारों युवक नदी में नहा रहे थे।  वहां से गुजर रहे गांव के दो युवकों ने संजय को निकाल तो लिया, लेकिन तब तक वह बेदम हो चुका था।

पेट दर्द का पूर्ण इलाज जरूरी नहीं तो हो सकता है खतरनाक: डॉक्टर सहज जोशी

साथियों ने तत्काल 108 मोबाइल वैन बुलाई। वैन आने में देरी होती देखकर साथी उसे बाइक से अस्पताल ले जाने लगे। आधे रास्ते में 108 मिलने पर संजय को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।संजय की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

हैजा का सफाया करेंगी ये होम्योपैथिक दवाएं, हल्द्वानी साहस होम्यो वीडियो टिप्स

To Top