Election Talks

हल्द्वानी का चुनाव महाभारत… करण माहरा ने धर्म और अधर्म की बात भी कर डाली

Ad

Haldwani News: नगर निगम की तैयारी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध के विषय पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि इन मुद्दों पर बात करने की बजाय बीजेपी धर्म की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और उन्हें भी पता है कि भाजपा के पास विजन डेवलपमेंट नाम की कोई चीज नहीं है, अगर होती तो पिछले 10 वर्षों तक नगर निगम में उनका मेयर था लेकिन एक भी कामयाबी जनता को नहीं बता सकते हैं क्योंकि ऐसा कोई काम शहर में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म के साथ है और भाजपा प्रत्याशी अधर्म के साथ है। उन्होंने हल्द्वानी के चुनाव को महाभारत कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस इस निकाय चुनाव में एक नए मिशन के साथ मैदान में उतरी है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस स्वच्छता, शिक्षा, सफाई और विकास कार्यों पर प्राथमिकता से काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में हल्द्वानी डेंगू जैसी बीमारियों से जूझता रहा, जबकि भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही। माहरा ने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को विजयी बनाकर नगर निगम में नया इतिहास रचें।

दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि उनके विकास के मुद्दे बिलकुल स्पष्ट है। वह भाजपा की तरह लोगों को भटका नहीं रहे हैं । ललित जोशी ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो हल्द्वानी को वो कोटा की तरह से शिक्षा हब बनाने का प्रयास करेंगे, जिससे पहाड़ के युवाओं को दूसरे राज्य पर निर्भर ना होना पड़े। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में रोजगार और स्वरोजगार के मौके भी खोजने होंगे।

नगर निगम से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि गांव से शहर की दूरी बहुत है ऐसे में अगर वह नगर निगम सीट पर जीत कर आए तो ग्रामीण क्षेत्र में ही नगर निगम का एक ऑफिस में खोलेंगे जहां से ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो में निवास करने वाले लोगों को सुविधा मिल सके, और उन्हें बार-बार शहर ना आना पड़े। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग खुद को जनता का हितैषी बताते हैं, वे मुश्किल समय में नजर नहीं आते। उन्होंने जनता से भाजपा के कुशासन को समाप्त करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top